आइए दोस्तो आज हम लोग जानते है कि आखिर दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है और कैसे मनाया जाता है और दीवाली का महत्व क्या है तो चलिए जानते है।




दीपावली क्या है

Diwali-kyu-manate-hai
Diwali


दीपावली हिन्दू धर्म का एक बहुत ही बड़ा त्योहार माना जाता है 
और यह त्योहार हर साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में मनाया जाता है इन दिन लोग अपने घरों को चमकती हुई रोशनी से सजा देते है और धन की देवी माता लक्ष्मी और गौरी पुत्र गणेश की पूजा अर्चना करते है और सुख शांति की कामना करते हैं।

दोस्तो आपको इस बात का पता लग ही गया होगा कि दीपावली है तो चलिए अब जानते है आखिर दीपावली मनाते क्यों है।


दीपावली क्यों मानाते है

इस त्योहार को मनाने के पीछे कई सारे कारण भी हैं जैसे भगवान राम की घर वापसी, लक्ष्मी मा का जन्म दिन और विवाह भी इसी दिन ही हुआ था, पांडवों का वनवास इसी दिन ही हुआ था  दीपावली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है और हम  इस दिन को अपने घर में दीपक जलाकर बुराई को खत्म करने का संकल्प लेते है और लक्ष्मी मा की पूजा अर्चना करके शांति की कामना करते हैं। इसी दिन ही भगवान राम अपना 14 वर्ष का वनवास काटके अपने जन्म स्थान अयोध्या लौटे थे और इनके आने की खुशी में अयोध्या वासियों ने दीपावली अपने राज्य में मनाई थी तभी से इस त्यौहार को हमारे देश में हर साल मनाया जाता है धूमधाम से।


दीपावली कैसे मनाते है

 दीपावली हम दीपक को जलाकर और अपने घर को सजाकर लक्ष्मी माता की पूजा अर्चना करके और नए नवेले कपड़े पहनकर मनाते है "दीपावली को प्रेम और प्रकाश का त्योहार कहा जाता है" इस त्योहार को हम धूमधाम से पटाखे फोड़ कर और लोगो से मिलजुल कर मनाते है इस त्यौहार की हिंदुओं में बहुत ही ज्यादा मान्यता है इस त्यौहार की खुशी हिंदुओं में देखते ही बनती है हिन्दू इस त्यौहार को लेकर इतनी उत्साहित रहते हैं कि  खुसी देखते ही बनती हैं।


दीपावली का महत्व

Diwali-kyu-manate-hai
Diwali


दीपावली त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है यह दिन याद दिलाता है कि हमेशा ही बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।

इस त्यौहार के दिन लक्ष्मी माता की पूजा का बहुत ही ज्यादा महत्व है कहा जाता है कि अगर इस दिन कोई सच्चे दिल से माता की पूजा करता है तो उसके घर में सुख और शांति तथा धन की कमी कभी नहीं होती   

इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर आशीर्वाद लेते हैं और ये करने से प्यार बढ़ता है।

 

दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त

 दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त अथवा लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त साम को  05 बजकर 24 मिनट से 7 बजाकर 24 मिनट तक है 
अगर आप इस दौरान दीपक जलाते है और पूजा अर्चना करते है तो आपको ज्यादा पुण्य प्राप्त होगा।

आज आपको क्या सीख मिली

आज आपने जाना की दीपावली क्यों मानते है दीपावली का क्या महत्त्व है दीपावली मनाने का सही समय क्या होता है।


 

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने