खजुराहो:-

खजुराहो को प्राचीन काल में खजूरपुरा और खजूर बहिका के नाम से भी जाना जाता था। मंदिरों का शहर कहा जाने वाला खुजराहो पूरे विश्व में मुड़े हुए पत्थरों से बने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिंदू और जैन मंदिर स्थित है। आपने खजुराहो गया लेकिन वहां मन को मोह लेने वाले मंदिर की एक झलक नहीं देखी तो आपने देखा ही क्या तो चलिए जानते हैं खजुराहो के बारे में।


1. लक्ष्मण मंदिर:-

इस मंदिर का निर्माण 930-950 ईसबी के मध्य में किया गया था यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है अगर आप इतिहास, रहस्य और कला के प्रेमी है तो आपको लक्ष्मण मंदिर एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां आपको पुराने समय के कलाकृतियों का अदभुत नजारा देखने को मिलेगा इस मंदिर की बनावट इतनी अच्छी है कि देखकर पर्यटकों का मन मोह उठता है।

2. कंदरिया महादेव मंदिर:-

इस मंदिर का निर्माण 999 ईसवी में हुआ था यह मंदिर शिव मंदिर है इस मंदिर का नाम कंदरिया भगवान शिव के एक नाम  कंदर्पी से उत्पन्न हुआ है।

3.चित्रगुप्त मंदिर:-

यह मंदिर सूर्य देव को समर्पित है यह मंदिर बहुत पुराना मंदिर है इस मंदिर का निर्माण 11 वीं सदी में करवाया गया था इस मंदिर में सात घोड़े वाले रथ पर खड़े सूर्य देव की मूर्ति बेहद खूबसूरत ढंग से रखी गई है इस मंदिर में भगवान विष्णु का 11 सर बाला रूप और कामुका प्रेम दर्शाते प्रेमी जोड़ें बेहद ही आकर्षक है।

4. चतुर्भुज मंदिर:-

इस मंदिर का निर्माण 1100 ईसवी में किया गया था इस मंदिर के प्रवेश द्वार में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है इस मंदिर में भगवान विष्णु की चार भुजा वाली 9 फीट ऊंची मूर्ति स्थित है स्मृति में इस मंदिर में नरसिंह भगवान की मूर्ति भी है इस मंदिर की बनावत चौकोर  है।

5.अजय गढ़ का किला:-

यह किला विंध्य पर्वत पर 206 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है
इस किलो को पर्वत के निचले बिंदु पर बनाया गया है इस पहाड़ से आप केन नदी के अदभुत नजारे को भी देख सकते हैं इस किले का निर्माण चंदेल राजवंश के शासनकाल में हुआ था इस किले का निर्माण शासकों ने उस समय करवाया था जब उनके साम्राज्य का पतन होना शुरू हो गया था।

6.पन्ना टाइगर रिजर्व:-

अगर आप खजुराहो जाते हैं तो पन्ना टाइगर पार्क जरूर घूमने जाएं यहां आपको प्राकृत का एक अदभुत नजारा देखने को मिलेगा यहां आपको हरे भरे पेड़ पौधे तो देखने को मिलेंगे ही साथ साथ पन्ना टाइगर पार्क में घूमते हुए टाइगर, चिता,हिरण देखने को मिल जाएंगे।

7.रानेश फाल्स:-

यह फॉल्स खजुराहो से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह फाल्स चट्टानों के बीच में स्थित है यहां का खूबसूरत नजारा देखकर पर्यटक बहुत ही आकर्षित हो उठते हैं इस फाल्स के चारो ओर हरियाली ही हरियाली है यहां पर जब सूरज की रोशनी ग्रेनाइट की चट्टानों पर पड़ती है तो यह देखने में काफी आकर्षक लगता है।

8.देवी जगदंबा मंदिर:-

यह मंदिर मध्य प्रदेश में लगभग 25 मंदिरों के समूह में से एक है नक्काशी के तीन बौ ड मंदिर के शरीर को घेरते है इस मंदिर के गर्भ गृह में देवी की विशाल प्रतिमा है जो कि अदभुत है।

9.मतानगेश्वर मंदिर:-


यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है इस मंदिर में  8 फीट ऊंची एक भव्य और विशाल शिवलिंग है यह शिवलिंग पीले बलुआ पत्थर से बनाया गया है यह मंदिर खजुराहो में बनाया हुआ सबसे पहला मंदिर है इस मंदिर की डिजाइन बहुत ही साधारण है तब भी यह मंदिर बहुत ही लोकप्रिय है।

10.जैन म्यूजियम:-

यह म्यूजियम गोलाकार इमारत भी है इस म्यूजियम में कई बहुत पुरानी जैन कलाकृतियां भी हैं यह म्यूजियम जैन संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है।जैन धर्म को अच्छे से जानने के लिए म्यूजियम बहुत ही सही है इस म्यूजियम में आपको अनेक प्रकार की कलाकृतियां और जैन मूर्तियां देखने को मिल जाएगी।


कुछ अन्य टूरिस्ट स्पॉट जिसको आप विजिट कर सकते है, दुलादेव शिव मंदिर,जवरी मंदिर,पारशवानाथ मंदिर







Post a Comment

और नया पुराने