आइए दोस्तों आज हम लोग जानते है U.P.S.C क्या होती है। और कौन कौन सी परीक्षाएं आयोजित कराती है।

आप सभी ने संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी के बारे में सुना होगा,लेकिन कई लोगो को इसके बारे में नहीं पता होता है।
  
       वही कई लोग ऐसे भी होते हैं,जो सिर्फ यूपीएससी "I.A.S" I.P.S" आदि के बारे में ही जानते होंगे लेकिन इसके साथ ही यूपीएससी देश की कई सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं के लिए भी आयोजन कराती है,

 आइए आज इस लेख से यूपीएससी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

         क्या है U.P.S.C?
                                  UPSC भारत की प्रमुख केंद्रीय भर्ती एजेंसियों में से एक है। यह सभी भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं ग्रुप ए ग्रुप बी के लिए नियुक्ति करता है। और परीक्षाओं का आयोजन कराता है।
      जिसमें देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाएं जैसे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस)और (आईएफएस) और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाएं भी शामिल है।
     यूपीएससी कर्मियों के पदोन्नति और स्थानांतरण से संबंधित मामले को भी देखता है।

   यूपीएससी का फुल फॉर्म



यूपीएससी का इतिहास।       
    कब इस्थापित किया गया था?

पहला पब्लिक सर्विस कमीशन 01 अक्टूबर, 1926 को स्थापित हुआ था। आजादी के बाद  संवैधानिक प्रावधानों के तहत 26 अक्टूबर ,1950 को लोक आयोग की स्थापना हुई।
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 315 संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग से संबंधित है। वहीं अनुच्छेद 316 सदस्यों के कार्यालय की नियुक्ति और कार्यालय से संबंधित है।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की स्थापना अनुच्छेद 315 के तहत हुई थी।

क्या आप जानते है कलेक्टर बनने के लिए देनी होती है यह परीक्षा
यदि आप कलेक्टर बनना चाहते हैं, तो आपको ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी द्वारा आयोजित सीएससी(सिविल सर्विस एग्जाम) देनी होती है।
यह परीक्षा 3 भागों में होती है जो इस तरह है।
1. प्रारंभिक परीक्षा
2. मुख्य परीक्षा
3. Interview
यूपीएससी कौन दे सकता है
1. ऐसे छात्र जो अपना ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं
2. ऐसे छात्र जो अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में हैं।
उम्र सीमा
1. यूपीएससी देने के लिए सामान्य वर्ग उम्मीदवारों के लिए कम से कम 21 बस अधिकतम 32 वर्ष है।(अधिकतम 6 बार)
2.ST-SC उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाती है,(असीमित 37 वर्ष की उम्र तक)
3. अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 3 वर्ष उम्र सीमा में छूट दी जाती है। (9 बार या 35 की उम्र तक)

आयोग द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाएं
आयोग भर्ती से संबंधित कई परीक्षाओं का आयोजन करता है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय इंजीनियरिंग सेवा, भारतीय रक्षा अकादमी, भारतीय नौसेना अकैडमी, संयुक्त चिकित्सा सेवा, भारतीय वन सेवा, परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, संयुक्त भूवैज्ञानिक परीक्षा आदि शामिल है।
इसके साथ ही आयोग अन्य भर्तियों का भी आयोजन कर आता है।
चयन प्रक्रिया
कैसे होता है चयन?
आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा में उम्मीदवारों को कई चरणों की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होता है।
उम्मीदवारों को पहले प्री परीक्षा में शामिल होना होता है।उसके बाद प्री परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा में शामिल होना होता है, मेंस परीक्षा को भी पासकल देने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाता है।

बता दें कि यह देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसे पास करने वाले अभ्यार्थियों को एक सही रणनीति से तैयारी करनी होगी।
इस लिंक के द्वारा आप सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
                              https://www.upsc.gov.in/
यूपीएससी क्लियर करने के बाद आपका क्या होता है।
यूपीएससी क्लियर करने के बादआपका सिलेक्शन प्रोसेस आपके ग्रेट के हिसाब से डिसाइड होता है कि आप की कितनी रैंक लगी है। आप ग्रेड ए में हैं,की ग्रेड बी में हैं,अगर आप ग्रेड ए में रहते हैं तो आपको जिला प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। और फिर आपके ग्रेड के हिसाब से नियुक्ति पद डिसाइड किया  जाएगा। आपकी कौन सी रैंक है आप किरण के हिसाब से आपका ग्रेट डिसाइड होगा। और साथ ही आपका पद भी।
दोस्तों मैं आशा करता हूं कि मेरा लेख आप लोगों को पसंद आया होगा अगर मुझसे कोई गलती हुई होगी तो मुझे माफ करिएगा और कमेंट करके जरूर बताइएगा अगला लेख किस सब्जेक्ट में चाहिए।



Post a Comment

और नया पुराने