अजमेर पुष्कर:-

पुष्कर राजस्थान में विख्यात तीर्थ स्थल है जहां हर साल प्रसिद्ध पुष्कर मेला लगता है। यह राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है यहां ब्रह्मा जी का एक विशाल मंदिर है पुष्कर अजमेर शहर से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह प्रसिद्ध पुष्कर झील है तथा पास में ही पवित्र ब्रह्मा जी का मंदिर है जो कि पूरे भारत में इकलौता मंदिर है कहा जाता है कि ब्रह्मा जी ने यहां आकर यज्ञ किया था अजमेर पुष्कर अपनी सुंदर सुंदर झीलों और पवित्र धार्मिक स्थल मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। तो आइए जानते हैं अजमेर पुष्कर के बारे में।


1.अजमेर दरगाह:-

यह दरगाह भारत के राजस्थान राज्य के अजमेर नगर में स्थित प्रसिद्ध सूफी मोइनुद्दीन चिश्ती ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह है जिसमें उनका मकबरा स्थित है इसका निर्माण१९११ में हैदराबाद स्टेट के निजाम मीर उस्मान अली खा ने करवाया था यह दरगाह अजमेर शरीफ का मुख्य द्वार निजाम गेट कहलाता है।


2.ढाई दिन का झोपड़ा:-

राजस्थान के अजमेर नगर में स्थित यह एक मस्जिद है इसका निर्माण सिर्फ ढाई दिन में किया गया था इसी कारण इसका नाम ढाई दिन का झोपड़ा पड़ गया इसका निर्माण मोहम्मद गौरी के आदेश पर मोहम्मद गौरी के गवर्नर कुतुब दिन एबक ने बर्ष 1192 में करवाय था इसका निर्माण संस्कृत विद्यालय के स्थान पर हुआ।


3. ब्रह्मा मंदिर:-

यह मंदिर एक भारतीय हिंदू मंदिर है जो भारत के राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में पवित्र स्थल पुष्कर में स्थित है इस मंदिर में जगतपिता ब्रह्मा जी की मूर्ति स्थापित है इस मंदिर का निर्माण 14 वीं शताब्दी में हुआ था जो लगभग 700 वर्ष पुराना है यह मंदिर मुख्य रूप से संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है। इस मंदिर में भारी मात्रा में पर्यटक आते हैं।


4.पुष्कर झील:-

यह झील एक पवित्र हिंदुओं की झील है, पौराणिक दृष्टिकोण से इस झील का निर्माण ब्रह्मा जी ने करवाया था इस कारण खेल के निकट ब्रह्मा जी का मंदिर भी बनाया गया है पुष्कर झील में कार्तिक पूर्णिमा माह में पुष्कर मेला भी लगता है जहां पर हजारों की संख्या में तीर्थयात्री आते हैं और स्नान करते हैं।


5. मन महल:-

मन महल राजा मानसिंह प्रथम के द्वारा बनवाया गया था यह महल पवित्र पुष्कर झील के पूर्वी भाग पर स्थित है,पर्यटक यहां से महल के चारों तरफ स्थित मंदिर और झील के किनारे का पूरा नजारा देख सकते है।

6.बिरला सिटी वॉटर पार्क:-

बिरला सिटी वाटर पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है इस पार्क में मनोरंजन के लिए नए रंग नए अंदाज नई राइट्स वे अनुधिक साज सज्जा के साथ इस वाटर पार्क को नया रूप दिया गया है पानी की मस्ती के साथ-साथ यहां खाने का भी आनंद ले सकते हैं यहां पूरे दिन पानी में रहकर अलग-अलग राइड का मजा दोगुना हो जाता है।


7. सावित्री माता मंदिर:-

यह मंदिर रत्नागिरी पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है पहाड़ी से मंदिर के किनारे का पूरा दृश्य दिखाई देता है पर्यटकों के लिए यह एक अच्छा पर्यटक केंद्र है।

8.लेक फॉय सागर:-

इस झील के पास से अरावली की पहाड़ियों का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है यह झील एकदम सपाट दिखाई देती है यह झील बनाने का उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार दिलाना था इस झील का निर्माण अंग्रेजी इंजीनियर ने 18 92 में किया था।

9.अकबर पैलेस और म्यूजियम:-

यहां पर अकबर और अकबर की सेना रहा करते थे यह जगह अजमेर के बीचो बीच स्थित है यहां का मुख्य आकर्षण यहां का संग्रहालय हैं इस संग्रहालय में पुराने जमाने की चीजें संग्रहित कर के रखी गई हैं राजपूत और मुगल सम्राट को जानने के लिए यह जगह बहुत अच्छी जगह है।

10.जैन मंदिर:-

यह मंदिर 19वीं सदी में बनाया गया यही मंदिर भारत के धनी मंदिरों में से एक है इस मंदिर को सोनी जी की सियान के नाम से भी जाना जाता है इसके मुख्य कक्ष को स्वर्ण नगरी कहा जाता है इस कक्ष में सोने से बनी हुई लकड़ी की रचनाएं हैं।

अन्य टूरिस्ट स्पॉट, अना सागर लेक, पुष्कर एडवेंचर कैंप




Post a Comment

और नया पुराने